करोड़पति बनाने वाला पैनी शेयर, निवेशकों के 40 हज़ार बन गये 1 करोड़

यदि आप भी ऐसे शेयर की तलाश में हैं. जो आपको बेहतर रिटर्न दें और इसके लिए आपको ज्यादा पैसा भी निवेश न करना पड़े. तो यह ख़बर आपके लिए बड़ें काम की साबित हो सकती है. इसमें हम आपको ऐसे शेयर के बारे में जानकारी देंगे जिसने कम समय ही ज़बरदस्त रिटर्न दिया है. यदि आप भी ऐसे ही शेयर्स का चुनाव करते हैं और उममें निवेश करते हैं तो आप भी कम समय ही करोड़पति बन सकते हैं.

करोड़पति बनाने वाला पैनी शेयर का नाम

Penny share made millionaires, 40 thousand investors became 1 crore
Penny share made millionaires, 40 thousand investors became 1 crore

हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं उस शेयर का नाम कॉस्मो फर्स्ट है.इसका प्राइस साल 1999 में  3.30 रूपये था. 23 साल में इस शेयर ने निवेशकों को भारी रिटर्न दिया है. इस स्टॉक का दाम आज 828 रूपये है. इस शेयर ने निवेशकों का पैसा करीब 250 गुना किया है. यदि आपने इसमें केवल 40 हज़ार रूपये निवेश किये होते तो आज आपके शेयर की वैल्यू एक करोड़ से ज्यादा होती.

पिछले 5 सालों में रिटर्न

इस शेयर ने पिछले 5 सालों में 254 फीसदी रिटर्न दिया है. इस शेयर की कीमत 2017 में 233.93 रु थी जबकि आज किसकी कीमत 828 रु के करीब है. इस शेयर इस दौरान निवेशकों का पैसा दोगुना किया है. यदि आपने इसमें 40 हज़ार रूपये निवेश किये होते तो आज आपके पास एक लाख 40 हज़ार के करीब रूपये होते.

 क्या काम करती है कॉस्मो फर्स्ट

यह एक हिदुस्तानी मल्टीनेशनल कंपनी है. जिसे अब कॉस्मो फर्स्ट लिमिटेड कहा जाता है. इसका मुख्य काम पैकेजिंग, लेबल, लेमिनेशन और इंडस्ट्रियल एप्लिकेशन के लिए बाई-एक्सिअली ओरिएंटेड पॉलीप्रोपाइलीन फिल्म (बीओपीपी) बनाना है. इसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स भारत और दक्षिण कोरिया में स्थित हैं. कंपनी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज लिस्टेड है.

कब हुई थी शुरुआत

अशोक जयपुरिया ने अक्टूबर 1976 में कंपनी की स्थापना की थी और वर्ष 1981 में औरंगाबाद, महाराष्ट्र में पहला प्रोडक्शन प्लांट स्थापित किया. 2001 में, कॉस्मो फिल्म्स ने गुजरात प्रॉपैक लिमिटेड में 76.51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया. 2009 में, कॉस्मो फिल्म्स ने 17.1 मिलियन डॉलर में यूएस-आधारित जीबीसी कमर्शियल प्रिंट फिनिशिंग का अधिग्रहण किया था.

Leave a Comment